फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Agriculture seminar in Sharad; schemes explained to 120 farmers

Rampur Bushahar News: शराड में कृषि गोष्ठी, 120 किसानों को बताईं योजनाएं

Thu, 10 Sep 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
शराड में 120 किसानों ने कृषि गोष्ठी में ली योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
चुरायण पंचायत के शराड गांव में कृषि विभाग ने किसान गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें तीन पंचायतों के करीब 120 किसानों ने भाग लिया। परियोजना निदेशक आत्मा शिमला देवी चंद कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। गोष्ठी में कृषि, बागवानी, पशुपालन विभाग, बैंक और एफपीओ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इन प्रतिनिधियों ने किसानों को योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी। किसानों को प्राकृतिक खेती, ई-केवाईसी तथा एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकरण के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित भी किया गया। कृषि सलाहकार समिति के अध्यक्ष तुलसी राम जमाल्टा ने इस गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी के सफल आयोजन में कृषि विभाग के खंड तकनीकी प्रबंधक नितेश ठाकुर और तकनीकी प्रबंधक विकास चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में तुलसी राम जमाल्टा ने मुख्य अतिथि, विभागीय अधिकारियों, प्रतिनिधियों और किसानों का आभार व्यक्त किया। पशुपालन विभाग की फार्मासिस्ट ममता ने विभाग की विभिन्न योजनाओं और किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। बागवानी विभाग के राजेंद्र प्रकाश ने विभाग की योजनाओं और अनुदान संबंधी विवरण साझा किए। कृषि प्रसार अधिकारी विशाल शर्मा ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने फसलों में लगने वाले रोगों और कीट-व्याधियों की रोकथाम एवं प्रबंधन पर भी किसानों को जागरूक किया।


बैंक अधिकारी अंकित शर्मा ने किसानों को साइबर ठगी के प्रति सचेत किया। उन्होंने अनजान फोन कॉल पर ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी या अन्य गोपनीय विवरण साझा न करने की सलाह दी। अंकित शर्मा ने किसानों को फसल बीमा के महत्व के बारे में भी बताया। एफपीओ के राज्य समन्वयक विनय राणा ने कृषि उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग और बेहतर विपणन के उपाय सुझाए। इससे किसानों को उत्पादों का उचित मूल्य मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed