{"_id":"5d5170e48ebc3e6cfd18a4f9","slug":"agriculture-rampur-hp-news-sml3037029116","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार आढ़तियों को गढ़ में सेब खरीदारी के दे निर्देश : बृज लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार आढ़तियों को गढ़ में सेब खरीदारी के दे निर्देश : बृज लाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोगली(रामपुर बुशहर)। बुशहर किसान-बागवान विकास संघ रामपुर-ननखड़ी की बैठक भद्राश में संघ अध्यक्ष बृज लाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अधिवक्ता विजय सिंह बिष्ट बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। वहीं, जिला परिषद सदस्य नरेण राम दासी बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहीं। बैठक में जेएस हुड्डन ने बागवानों को बागवानी से संबंधित विभिन्न जानकारी प्रदान की। साथ ही जोन सिंचाई सिस्टम से उपस्थित विशेषज्ञों ने डीप सिंचाई की बारीकियां बताईं।
बृज लाल ने कहा कि खेगसू, नारकंडा, किंगल और बिथल सहित अन्य मंडियों में गढ़ के आधार पर सेब न खरीद कर दर के हिसाब से लिया जा रहा है। इसके चलते बागवान लुटने को मजबूर हो रहे हैं। किसान-बागवान संघ ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से मांग उठाई है कि आढ़तियों को सेब की पेटियाें की दर में खरीदारी न कर गढ़ में करने के निर्देश दें, ताकि बागवानों को नुकसान न हो। वहीं, मार्केट में सेब की दरों में भारी गिरावट आई है, जिस पर तुरंत कार्रवाई की जाए। प्रशासन की ओर से सेब ढुलाई के लिए तय किया गया किराया वाहन चालकों की ओर से लागू नहीं किया जा रहा है, जिसकी जांच की जाए।
इस मौके पर कैलाश शर्मा, गुड्डी भारती, कांता विमल, पुष्पा देवी, विकास, पवन कुमार, जिया लाल, राधा देवी, ओपी महाजन, सुमित्रा देवी, शिव दासी, सुरमा देवी, महेंद्र, सोहन लाल, अनिता, राम दयाल, दुला राम, राजेंद्र ठाकुर और कृष्ण चंद सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।