फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Agitation if bridge not built over Ganvi Khad: Kaul Singh

गानवी खड्ड पर पुल न बनाया तो आंदोलन : कौल सिंह

Tue, 14 Jul 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Agitation if bridge not built over Ganvi Khad: Kaul Singh
रामपुर के आपदा प्रभावित गानवी क्षेत्र का दौरा करते भाजपा नेता कौल सिंह नेगी। स्रोत : जागरूक पाठ
भाजपा नेता ने क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा, सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
विज्ञापन

चार पंचायतों का कटा संपर्क, लोग झेल रहे भारी परेशानियां, जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने में मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भाजपा नेता कौल सिंह ने मंगलवार को 15/20 गानवी क्षेत्र का दौरा कर हाल ही में जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गानवी खड्ड पर आपदा के एक वर्ष बाद भी स्थायी पुल न बनाने पर प्रदेश सरकार की आलोचना की।
कौल ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के मंत्री ने एक वर्ष पहले प्रभावित क्षेत्र के लोगों से जल्द पुल निर्माण का वादा किया था। इसके बावजूद आज तक वादा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि आपदा के बाद लोगों की आवाजाही के लिए बनाई अस्थायी पुलिया भी इस वर्ष बरसात में जलस्तर बढ़ने से बह गई। इसके चलते क्याव, कूट, गानवी और जगोरी पंचायतों का सड़क संपर्क प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

कौल सिंह ने सरकार और प्रशासन से पूछा कि स्थायी पुल निर्माण की प्रक्रिया में आखिर इतनी देरी क्यों हो रही है। उन्होंने मांग की कि पुल निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र पुल निर्माण शुरू नहीं किया या वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं कराया गया तो भाजपा लोगों के साथ आंदोलन करेगी। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सराहन महेंद्र जैन, भाजयुमो अध्यक्ष एवं क्याव पंचायत के प्रधान अशोक मेहता, गानवी के उपप्रधान पवन कुमार तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed