{"_id":"685563c2ca154650d6054579","slug":"agitation-by-bjpagitation-by-bjp-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-137567-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तकलेच की समस्याओं को लेकर गरजी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तकलेच की समस्याओं को लेकर गरजी भाजपा
विज्ञापन
सेब सीजन से पहले सड़कों को दुरुस्त करने की उठाई मांग
बोले-स्कूलों, अस्पताल और पशु औषधालयों में जल्द भरे जाएं रिक्त पद
नायब तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुश्हार। उपतहसील तकलेच में बीते लंबे समय से चल रही विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को भाजपा ने मोर्चा खोला। भाजपा ने सड़कों की मरम्मत, स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति, स्वास्थ्य एवं पशु चिकित्सालयों में डॉक्टरों व स्टाफ की तैनाती, सार्वजनिक परिवहन की सुविधा और सेब सीजन के दृष्टिगत मूलभूत सुविधाओं को लेकर नायब तहसीदार के माध्यम से राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को ज्ञापन भेजा।
तकलेच में भाजपा मंडल रामपुर की ओर से मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। भाजपा नेता कौल सिंह नेगी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। उन्होंने कहा कि उपतहसील तकलेच क्षेत्र के अंतर्गत सभी पंचायतों की वर्तमान स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। क्षेत्र की जनता आज बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। सभी पंचायतों की अधिकतर सड़कों की हालत खस्ता है, जिससे आवागमन असुरक्षित और सेब सीजन के दौरान बागवान विशेष रूप से प्रभावित होंगे। बरसात के दौर में तकलेच से दारनघाटी 12/20 सड़क बीते तीन वर्षों से सेरीपुल के पास अवरुद्ध रहती है और सेब सीजन में बागवानों की काफी परशानियों का सामना करना पड़ता है। स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है, जिससे छात्रों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।
सीएचसी तकलेच, पीएचसी देवठी, बाहली में दो वर्ष से चिकित्सक नहीं हैं। स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चरमराई हुई हैं। सार्वजनिक परिवहन की सुविधाएं लगभग ठप हैं। समय पर एक भी रूट पर नियमित रूप से बस सेवाएं नहीं चल रही हैं।तकलेच पुलिस चौकी में स्टाफ की भारी कमी है। भाजपा ने चेताया है कि यदि जनहित से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामपुर नरेश चौहान, महामंत्री दिनेश खमराल, राममूर्ति चौहान, चेतन पाकला, महेंदर मेहता, जिया लाल जियान, धर्म पाल, प्रोमिला मेहता सहित अन्य मौजूद रहे।