फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   agitaion against price hike

महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल

Fri, 02 Jul 2021 08:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को अध्यक्ष उमेश नेगी की अगुवाई में जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के मैन बाजार में महंगाई को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ रैली निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रेहड़ी पर सब्जियां, टमाटर, आलू, हरी मिर्च, आम, सरसों का तेल और गैस सिलिंडर रखकर मुख्य चौक में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मोदी तेरे शासन में महंगाई से आग लगी है राशन में के नारे लगाकर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी ने कहा कि कोरोना काल में देश में लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में रैली निकाल कर विरोध-प्रदर्शन किया। पेट्रोल सौ रुपये से अधिक और गैस सिलिंडर की कीमत लगभग एक हजार रुपये तक पहुंच गई है। खाद्य वस्तुओं की कीमतें भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। दालों की कीमत 150 से लेकर 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है । प्रदेश सरकार ने बसों का किराया 50 प्रतिशत बढ़ा दिया है। यही नही बिजली के बिल की सब्सिडी भी खत्म कर दी है। कार्टून के रेटों में 27 प्रतिशत वृद्धि कर दी है,। इससे पहले जो गत्ता पेटी 40 से 50 रुपये में मिलती थी वह अब 70 से 80 रुपये में मिल रही है। इससे किसानों-बागवानों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। वहीं कानून व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। इसका उदाहरण पिछले दिनों कुल्लू में दिखा जहां केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री के सामने दो पुलिस अधिकारी आपस में लड़ पड़े। प्रदेश सरकार किन्नौर के साथ भेदभाव की नीति अपना रही है। जिलाधीश हेमराज बैरवा जो कि यहां लोगों के हितों में अच्छा काम कर रहे थे उनका कुछ महीनों में ही तबादला कर दिया गया। रिकांगपिओ चौक पर स्थापित बौद्ध धर्म के प्रतीक डूंगयुर को प्रशासन के सामने हटाया गया है, लेकिन भाजपा सरकार फिर भी चुप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह नेगी, जिला परिषद सदस्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी सचिव हितेश नेगी, प्रवक्ता सूर्या बोरस नेगी, प्रवक्ता केसर नेगी, कल्पा ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतम नेगी, युवा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष प्रताप नेगी, प्रदेश इंटक सचिव कुलवंत नेगी, पूर्व प्रधान चारंग पूर्ण सिंह, पूर्व प्रधान सांगला सचिन नेगी, पूर्व उपप्रधान कामरु मुकेश नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed