फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   After the death of two youths in a road accident, the relatives blocked the wheel

Rampur Bushahar News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद परिजनों ने किया चक्का जाम

Tue, 14 Mar 2023 04:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 04:13 PM IST
विज्ञापन
After the death of two youths in a road accident, the relatives blocked the wheel
युवकों की मौत के बाद खनेरी अस्पताल के बाहर चक्का जाम करते परिजन और उनके रिश्तेदार
खनेरी अस्पताल के बाहर एक घंटे तक एनएच पांच पर ठप रही वाहनों की आवाजाही
विज्ञापन

गुस्साए परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
एसडीएम निशांत तोमर ने दिया मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर के मुख्यद्वार के समीप सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे के बाद मृतक युवकों के परिजनों ने मंगलवार को खनेरी अस्पताल के बाहर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान गुस्साए परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों के प्रदर्शन के कारण एनएच पांच पर वाहनों की आवाजाही करीब एक घंटे तक ठप रही। एसडीएम निशांत तोमर के आश्वासन के बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने एनएच को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया।

खनेरी अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर रहे मृतक युवाओं के परिजनों ने कहा कि पुलिस थाना रामपुर से महज एक किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए पुलिस को एक घंटे का समय लग गया, जबकि हादसे को अंजाम देने वाले व्यक्ति का मेडिकल हादसे के करीब 12 घंटे बाद करवाया गया, इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने पुलिस पर हादसे की प्राथमिकी सही तरह से दर्ज न करने और मामले में पारदर्शिता न बरतने के भी आरोप लगाए। परिजनों ने कहा कि जिस जगह पर यह हादसा पेश आया, वहां लंबे समय से सीसीटीवी कैमरा भी खराब पड़ा है। उन्होंने इस मामले में पुलिस पर राजनीतिक दबाव बनाने का भी आरोप लगाया और मामले की निष्पक्षता से जांच करने की गुहार लगाई। दोपहर करीब 1:40 बजे डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ मौके पर पहुंचे और गुस्साए परिजनों को समझाने का प्रयास करने लगे। परिजनों का गुस्सा शांत न हुआ और वे लगातार पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। कुछ देर के बाद एसडीएम निशांत तोमर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से बात कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। उन्होंने गुस्साए परिजनों को इस मामले में पूरी तरह से पारदर्शिता बरतने और मामले में संलिप्त दोषियों पर हर संभव कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

युवकों की मौत के बाद खनेरी अस्पताल के बाहर चक्का जाम करते परिजन और उनके रिश्तेदार

विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों की मौत के बाद खनेरी अस्पताल के बाहर चक्का जाम करते परिजन और उनके रिश्तेदार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed