फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   After the bear attack, people were advised not to go out alone.

Rampur Bushahar News: भालू के हमले के बाद लोगों को अकेले न निकलने की दी हिदायत

Sun, 28 Sep 2025 01:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)। विकास खंड निरमंड की कोट पंचायत के गांव जलोड़ी डाबर में व्यक्ति पर हुए भालू के हमले के बाद लोगों को अकेले न चलने की हिदायत दी गई है। वन विभाग की टीम ने शनिवार को गांव में जाकर स्थानीय लोगों को जागरूक किया। निरमंड के वन परिक्षेत्र अधिकारी विनोद नेगी ने बताया कि इस दौरान वन विभाग के वन मित्र, वन रक्षक और बीओ सहित अन्य कर्मचारियों ने लोगों को जागरूक किया है। लोगों को झुंड में चलने और बच्चों को अकेले न छोड़ने की भी हिदायत दी गई है। खासकर, घास काटने जाने वाली महिलाओं और भेड़ पालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि अब भालू शीत निद्रा में जाने की तैयारी में है। ऐसे में वह अपने भोजन का संग्रहण करने में जुटा है। फलस्वरूप, वह किसी जानवर और व्यक्ति पर हमला कर सकता है। बता दें कि शुक्रवार को निरमंड की कोटि पंचायत के गांव भद्राल के जिमतु राम(70) अपने दूसरे घर के पास भेड़-बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों से निकले भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू ने उनकी छाती, सिर और हाथ को बुरी तरह नोच डाला। उनका आईजीएमसी शिमला में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article