फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   After long time Goddess Mata arrived with hundreds of Devlus

वर्षों बाद देवी माता पछला सैकड़ों देवलुओं संग पहुंचीं आनी

Wed, 01 Jun 2022 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
After long time Goddess Mata arrived with hundreds of Devlus
वर्षों बाद आनी पहुंचीं देवी माता पछला का आशीर्वाद लेने उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। वर्षों बाद देवी माता पछला कार-कारिंदों के साथ आनी पहुंचीं। इससे क्षेत्र देवमय हो गया। माता के यहां पहुंचने पर दुर्गा माता मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों, व्यापार मंडल और लोगों फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

देहुरी जाबन में देवी दुर्गा पछला वास करतीं हैं। लोगों की मान्यता है कि देवी माता पछला को मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। संजय शर्मा, रामलता शर्मा, अंजू, सूर्या, आकाश, मोली, नीना और बेबी के बुलावे पर माता उनके घर आईं।
विज्ञापन

इस अवसर पर करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। मंदिर कमेटी के प्रधान वीरेंद्र मल्होत्रा और व्यापार मंडल के प्रधान विनोद चंदेल ने कहा कि आनी कस्बे समेत पूरा क्षेत्र देवी माता पछला की आराधना करता है। इस दौरान व्यापार मंडल ने हलवा, चना आदि प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवी माता पछला के सानिध्य में भजन-कीर्तन कार्यक्रम शुरू किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। देवी माता पछला के साथ कारदार लीला चंद ठाकुर, पुजारी दौलतराम, मुकेश, भोलादत्त, सोनू, जयचंद, देवी माता के पुरोहित कुंदन लाल, पूर्ण शर्मा, टेकचंद, सुरेश, झाबे राम, नीरज और नरोत्तम ठाकुर समेत कई अन्य सदस्य भी आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed