फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   After 365 years, the deity Sahib Kuikanda Nag left for Kullu Dussehra.

Rampur Bushahar News: कुल्लू दशहरा के लिए 365 साल बाद देवता साहिब कुईकंडा नाग हुए रवाना

Mon, 29 Sep 2025 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
After 365 years, the deity Sahib Kuikanda Nag left for Kullu Dussehra.
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के लिए रवाना होते अधिष्ठाता देवता साहिब कुईकंडा नाग। संवाद
मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सैकड़ों देवलुओं के साथ शुरू की पैदल यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के लिए सोमवार को 365 साल बाद देवता साहिब कुईकंडा नाग लाव-लश्कर के साथ रवाना हुए। सुबह मंदिर में देवता साहिब की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद सभी देवलुओं ने पैदल यात्रा शुरू की। देवता साहिब कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए त्रिशूल रूप में गए हैं। इस अवसर पर देवता साहिब के गुर विनोद ठाकुर ने कहा कि इस बार मालिक के आदेश पर कुल्लू दशहरा में शिरकत करने की मंजूरी मिली है। यह यात्रा कई मायनों में ऐतिहासिक होगी। देवता साहिब कई देवी-देवताओं के साथ मिलन करेंगे, जिसके साक्षी हजारों लोग बनेंगे। यह देवता साहिब सबसे दूर से पहुंचने वाले देवता होंगे। इस यात्रा में क्षेत्र के लोग बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed