फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Affected people of Luhari project to get claim soon

नरोला गांव को सोमवार से बांटी जाएगी मुआवजा राशि

Sun, 05 Jun 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। लूहरी परियोजना से प्रभावित गांव नरोला को मुआवजा राशि सोमवार से वितरित की जाएगी। वहीं, परियोजना में रोजगार मुहैया करवाने के लिए एक संयुक्त समिति का गठन किया गया है।
शनिवार को लूहरी परियोजना से प्रभावित पंचायतों की समस्याओं के समाधान के लिए रामपुर में उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में परियोजना प्रबंधन और जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वहीं, विधायक रामपुर नंद लाल, विधायक ठियोग राकेश सिंघा और जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में परियोजना निर्माण से प्रभावित नरोला गांव के घरों को ब्लास्टिंग से हुए नुकसान का मुआवजा सोमवार से वितरित करने का फैसला लिया गया। एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि परियोजना प्रभावितों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए एक संयुक्त कमेटी का गठन किया गया है। इसमें एसडीएम रामपुर, एसडीएम कुमारसैन और प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि फसलों को करीब सात करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उन्होंने बताया कि मुआवजा राशि का वितरण 2020 से किया जाएगा और इसके तहत प्रभावितों को अधिक से अधिक लाभ देेने का प्रयास किया है। प्रभावितों की मांग है कि परियोजना प्रभावितों में सभी वार्डों को शामिल किया जाए, इसके लिए उपायुक्त शिमला ने कहा कि सरकार के समक्ष मांग को रखा जाएगा।

उधर, विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि परियोजना प्रबंधन द्वारा प्रभावितों को ठगा जा रहा है। आज किसान-बागवान बरबाद हो गया है। उन्होंने चेताया है कि यदि परियोजना प्रबंधन ने मांगों को पूरा नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed