फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Adverse effects of drug abuse highlighted through street plays and a rally in Bhadech

Rampur Bushahar News: भड़ेच में नुक्कड़ नाटक और रैली से बताए नशे के दुष्प्रभाव

Thu, 10 Sep 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Adverse effects of drug abuse highlighted through street plays and a rally in Bhadech
भड़ेच स्कूल में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाएं। संवाद
भड़ेच में नशा मुक्त हिमाचल अभियान, नुक्कड़ नाटक और रैली से जागरूकता फैलाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई(रोहड़ू)। घुंडा भड़ेच पंचायत के माध्यमिक पाठशाला भड़ेच में नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नशा निवारण समिति घुंडा भड़ेच पंचायत के अध्यक्ष अरविंद चौहान ने की। इस दौरान मातृभूमि महिला मंडल भड़ेच के सदस्यों और विद्यार्थियों ने एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक और रैली के माध्यम से नशे से होने वाले दुष्प्रभाव बताए। विद्यार्थियों ने भाषणों के जरिये नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने अपने साथियों को भी इस बारे में जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के बाद गांव में एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यार्थियों, महिला मंडल सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी ने नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। घुंडा भड़ेच पंचायत की प्रधान तनुजा शर्मा ने नशे की समस्या पर बात की। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रशासन या पुलिस के प्रयासों से समाप्त नहीं हो सकती। इसके लिए विद्यालय, अभिभावक, पंचायत, पुलिस, महिला एवं युवा मंडल तथा आम जनता को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी। शर्मा ने बच्चों को कम उम्र से ही नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया। नशा निवारण समिति के अध्यक्ष अरविंद चौहान ने युवाओं से शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह नशे से दूर रहने का एक प्रभावी तरीका है। अभियान में सक्रिय सहभागिता करने वालों को पंचायत की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपप्रधान साहिल कंवर, पंचायत सचिव सुरेश शर्मा, पुलिस कांस्टेबल हितेश और शिक्षक राजेश शर्मा मौजूद रहे। महिला मंडल प्रधान शिखा शर्मा सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि, एसएमसी सदस्य, शिक्षक, अभिभावक और ग्रामीण भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article