फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   admission

पीजी कॉलेज रामपुर में शुरू नहीं हुई प्रवेश प्रक्रिया

Tue, 21 Jul 2020 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। प्रदेश भर के महाविद्यालयों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को शुरू हुए एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन तीन जिलों के छात्रों की पहली पसंद पीजी कॉलेज रामपुर में मंगलवार को भी ऑनलाइन एडमिशन नहीं हो पाई। इसके चलते हजारों छात्रों को परेशानियां झेलनी पड़ी। इसी मुद्दे को लेकर एनएसयूआई बुधवार को कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

गौर हो कि प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में 13 जुलाई से प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं रामपुर कॉलेज में दाखिला लेने के लिए 21 जुलाई तिथि तय की गई थी, लेकिन छात्रों को दाखिला नहीं मिल सका। प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले छात्र दिन भर कॉलेज के वेबपोर्टल को खंगालते रहे, लेकिन दाखिला लेने संबंधी कोई भी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। पीजी कॉलेज का लिंक न चलने की वजह से छात्र प्रवेश नहीं ले पाए और उन्हें मायूस होना पड़ा। कॉलेज प्रशासन ने शिमला की एक निजी कंपनी को कॉलेज का सॉफ्टवेयर तैयार करने का कार्य दिया है लेकिन निजी कंपनी की औपचारिकताएं अधिक होने के कारण कॉलेज का वेबपोर्टल बनाने में काफी समय लग गया है। जिले के संजोली और सरस्वतीनगर कॉलेज का वेबपोर्टल भी इसी कंपनी ने तैयार किया है। करीब 5 हजार छात्रों वाले पीजी कॉलेज में हर वर्ष शिमला, कुल्लू, किन्नौर, मंडी और प्रदेश के अन्य जिलों से छात्र शिक्षा ग्रहण करने पहुंचते हैं। इस बार कॉलेज में प्रथम वर्ष में करीब डेढ़ से दो हजार छात्रों के प्रवेश लेने की संभावना है।
विज्ञापन

पीजी रामपुर परिसर एनएसयूआई अध्यक्ष सूरज जोंगा ने बताया कि 21 जुलाई को भी कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। इकाई इसके विरोध में 22 जुलाई को कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कॉलेज के प्राचार्य प्रो. केसी कश्यप ने बताया कि कॉलेज के ऑनलाइन लिंक में समस्या पेश आने से मंगलवार को दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। कॉलेज का पोर्टल बनाने वाली निजी कंपनी की औपचारिकताएं अधिक होने के कारण समय लगा है। देर शाम से कॉलेज की वेबसाइट पर छात्रों को दाखिला लेने की सुविधा शुरू हो जाएगी। प्रथम चरण में 22 से 31 जुलाई और द्वितीय चरण में 1 से 14 अगस्त तक छात्र दाखिले ले पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed