फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Admission process for new session started in Chaupal College

Rampur Bushahar News: चौपाल कॉलेज में नए सत्र के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू

Mon, 19 May 2025 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
छात्र 19 जून तक जमा करवाएं एडमिशन फार्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल कॉलेज में नए सत्र के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश के उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्रवेश की तिथियां निर्धारित कर दी हैं। एक जून से 19 जून तक नए सत्र के लिए प्रवेश जारी रहेगा, जबकि इस दौरान 19 मई से 12 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा । राजकीय महाविद्यालय चौपाल ने भी अपना शेड्यूल जारी कर दिया है। महाविद्यालय की प्रेस सचिव बबिता ने बताया कि प्रवेश के लिए फॉर्म जमा करवाने के लिए अंतिम तिथि 19 जून निर्धारित की गई है, जबकि उपरोक्त निर्धारित तिथियों के बीच महाविद्यालय में 13 जून से 19 जून के मध्य प्रवेश पूर्व परामर्श तिथि निर्धारित की गई है । प्रवेश से संबंधित जानकारी के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य रविंदर चौहान के मोबाइल नंबर 9418106966, सहायक आचार्य कन्या नेगी के मोबाइल नंबर 8626999338 और महाविद्यालय के अधीक्षक सोमेश्वर ठाकुर के मोबाइल नंबर 9805250764 से भी संपर्क किया जा सकता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed