फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Administration reached Nittar to listen to the demands of Luhri project affected people

Rampur Bushahar News: लूहरी परियोजना के प्रभावितों के घरों में आई दरारों का सर्वे पांच अप्रैल से फिर होगा

Sat, 23 Mar 2024 12:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 12:21 PM IST
विज्ञापन
लूहरी परियोजना प्रभावितों की मांगों को सुनने नित्थर पहुंचा प्रशासन
विज्ञापन

दो दिन से जारी आमरण अनशन पर लगा विराम


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। दो दिन से नित्थर में मांगों को लेकर चल रहे आमरण अनशन पर प्रशासन की मध्यस्थता के बाद विराम लग गया है। लूहरी परियोजना प्रभावितों की मांगों को सुनने प्रशासन नित्थर पहुंचा और पांच अप्रैल से दोबारा घरों में आई दरारों का सर्वे करने का फैसला लिया गया। शुक्रवार को हिमाचल किसान सभा 210 मेगावाट लूहरी परियोजना प्रभावित पंचायत कमेटी की बैठक नित्थर उपतहसील के चारमाला गांव में आयोजित हुई। बैठक में नित्थर, देहरा, गड़ेच और दुराह पंचायत के किसानों ने भाग लिया। बैठक में परियोजना प्रभावित पंचायत के लोगों की समस्याओं और किसान सभा के साथ हुए समझौते पर चर्चा कर आगामी रणनीति तैयार की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए किसान सभा निरमंड ब्लॉक के अध्यक्ष देवकी नंद, अमित और कपिल ने कहा कि किसान सभा के बैनर तले परियोजना प्रभावितों के विभिन्न मुद्दों को लेकर दो दिन का क्रमिक धरना किसान सभा और प्रशासन की तरफ से उपमंडलाधिकारी निरमंड के बीच हुए समझौते के बाद समाप्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इस समझौते में प्रशासन ने प्रोजेक्ट प्रभावितों की समस्याओं को सुना और माना कि देहरा पंचायत में दरारों का जो सर्वे हुआ था, वह मुआवजा नुकसान से काफी कम है। प्रशासन ने माना कि इसका सर्वे दोबारा किया जाएगा, जिसका कार्य अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू किया जाएगा।


प्रशासन ने किसान सभा को किया आश्वस्त

किसान सभा ने कहा कि जो प्रदूषण के मुआवजे का सर्वे किया गया है, उसकी नाप-नपाई किसान सभा ने रामपुर की तर्ज पर करने की मांग की थी। इस पर प्रशासन ने किसान सभा काे आश्वस्त किया कि इसके लिए उपायुक्त को अवगत करवाया जाएगा। किसान सभा ने प्रशासन से मांग की है कि जो समझौता हुआ है, उसे पूरा किया जाए। बैठक में वेद कुमार, रमेश कुमार, राजा राम, मनोरमा चौहान, रंजीत, मेहरू देवी, रेवती देवी, कागद देवी, सीमा देवी, संतोष, स्यामा नंद, नोहगी देवी, सरला देवी और अमर सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed