फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   administration

आनी मेला मैदान में दो दिन पड़ी रही मृत गाय

Wed, 07 Aug 2019 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी मेला मैदान में दो दिन से गाय मृत पड़ी है। इसकी सूचना देने के बाद भी गाय को नहीं उठाया जा रहा है। बुधवार को लावारिस कुत्तों ने गाय को नोंच दिया। मैदान में गाय के पड़े होने की सूचना एसडीएम, बीडीओ सहित पंचायत प्रधान को दी गई। किसी तरफ से कार्रवाई नहीं की गई है। हैरानी है कि मेला मैदान के आसपास कई सरकारी कार्यालय और आवासीय भवन हैं। एसडीएम कार्यालय मैदान से सबसे नजदीक है। लोनिवि का सब-डिवीजन कार्यालय, अस्पताल भवन, उद्यान और कृषि विभाग के सरकारी आवास भी यही हैं। इस मैदान से एसडीएम आवास, बीडीओ कार्यालय, तहसील कार्यालय, विभिन्न स्कूल और पुलिस थाना सहित कई अन्य विभागों को जाने वाला रास्ता भी है। दो दिन से सैकड़ों लोग यहां से गुजर चुके हैं। अफसर भी रोजाना जा रहे हैं, लेकिन किसी ने गाय को उठाने की जहमत नहीं उठाई। क्षेत्र की समाजसेवी संस्थाएं भी आगे नहीं आ रही हैं। इस मैदान में सुबह और शाम स्थानीय लोग टहलने भी आते हैं। युवा इसी मैदान में फुटबाल और क्रिकेट भी खेलते हैं। दो दिन से गाय यहां मृत पड़ी है। लोकसभा चुनाव के दौरान मैदान का गेट टूट गया था। इससे मैदान में वाहन बेरोकटोक आ और जा रहे हैं।
विज्ञापन

---
एसडीएम आनी चेत सिंह ने बताया कि बीडीओ आनी को सूचित कर गाय को पंचायत के माध्यम से उठाने के निर्देश दिए गए थे। बीडीओ आनी हरी सिंह ने बताया कि पंचायत प्रधान को मृत गाय को हटाने के लिए कहा गया था। वहीं, आनी पंचायत प्रधान उत्तम ठाकुर ने कहा कि जल्द ही गाय को मैदान से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed