फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Administration busy in preparations for Shri Khand Yatra, conducted joint inspection of Base Camp Sinhgad

Rampur Bushahar News: श्री खंड यात्रा की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Thu, 04 Jul 2024 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Administration busy in preparations for Shri Khand Yatra, conducted joint inspection of Base Camp Sinhgad
श्री खंड यात्रा की तैयारियों को लेकर बैसकैंप सिंहगाड का संयुक्त निरीक्षण करते एसडीएम निरमंड म
श्री खंड यात्रा की तैयारियों में जुटा प्रशासन, बेस कैंप सिंहगाड का किया संयुक्त निरीक्षण
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

आनी( कुल्लू) । 14 जुलाई से 27 जुलाई तक चलने वाली श्री खंड महादेव यात्रा के लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। इस यात्रा को पांच सेक्टरों में बांटा है। विभागीय अधिकारियों के साथ एसडीएम मनमोहन सिंह ने यात्रा के पहले बेस कैंप सिंहगाड का संयुक्त निरीक्षण किया। यात्रा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह, तहसीलदार जयगोपाल शर्मा, बीडीओ मरिकना देवी, एसडीओ आईपीएच नवल किशोर, एसडीओ पीडब्ल्यूडी राकेश नेगी, चायल की प्रधान सुषमा कटोच, उपप्रधान ओम प्रकाश ठाकुर, जुआगी के उपप्रधान रणजीत ठाकुर समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सड़क मार्ग, रास्ते, पानी-बिजली, सराय भवन, शौचालय व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। यात्रा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि श्री खंड महादेव यात्रा के लिए प्रशासन की ओर से यात्रियों के लिए हर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन की ओर से रास्तों के मरम्मत और ग्लेशियर काटने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इसके लिए कार्य तीन हिस्सों में बांटा गया है। आगामी एक दो दिन में रास्तों की मरम्मत का कार्य पूरा होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी की व्यवस्था के विभाग को निर्देश दे दिए हैं। यात्रा से पहले सभी कार्यों को पूरा किया जाएगा, ताकि यात्रियों को हर सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इस मौके पर ब्लॉक जेई अरविंद, जेई आईपीएच शबनम, बीट अधिकारी जितेंद्र, चायल के पटवारी बुद्धि सिंह, वन रक्षक प्रताप सिंह, ट्रस्ट सदस्य रोशन ठाकुर, टीटू सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed