फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Aditi from Shimla stood first in Sustainable Agriculture, Arnav and Samar from Manali stood first in Waste Management.

Rampur Bushahar News: सस्टेनेबल एग्रीकल्चर में शिमला की अदिति, वेस्ट मैनेजमेंट में मनाली के अर्नव और समर प्रथम

Sat, 09 May 2026 01:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Aditi from Shimla stood first in Sustainable Agriculture, Arnav and Samar from Manali stood first in Waste Management.
एससीईआरटी सोलन में आयोजित 53वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं सेमिनार के दौरान बच्चो
मैथेमेटिकल मॉडलिंग नालागढ़ के वैभव ने मारी बाजी
विज्ञापन

सोलन में 53वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का किया आयोजन
अब राष्ट्रीय मंच पर हिमाचल का दम दिखाएंगे सभी मेधावी विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) सोलन में 53वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं सेमिनार का शानदार आयोजन किया गया। एनसीईआरटी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य विषय स्टेम फॉर विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत रहा। इस प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न जिलों से कक्षा नौवीं से जमा दो तक के 50 चयनित मेधावी छात्रों ने अपने नवाचारी वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एससीईआरटी सोलन की प्राचार्य डॉ. रीतू शर्मा सोनी ने की। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में शोध, नवाचार और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम की समन्वयक दिव्या शर्मा ने बताया कि इस मंच के माध्यम से युवाओं में पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और विज्ञान के व्यावहारिक उपयोग के प्रति जागरूकता पैदा की जा रही है। नन्हे वैज्ञानिकों ने कई महत्वपूर्ण उप-विषयों पर अपने मॉडल प्रदर्शित किए। इसमें सस्टेनेबल एग्रीकल्चर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोग शिमला की अदिति ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि ग्रीन एनर्जी में नव ज्योति स्कूल खरुणी सोलन, वेस्ट मैनेजमेंट में डीएवी स्कूल मनाली के अर्नव भारद्वाज और समर, इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बाराग्रां बिहाल कुल्लू के पुष्पांजय और दीक्षा, मैथेमेटिकल मॉडलिंग में शिवालिक वैली स्कूल नालागढ़ का वैभव, हेल्थ एंड हाइजीन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ताल हमीरपुर की छवि शर्मा, वाटर कंजर्वेशन शिवालिक वैली स्कूल नालागढ़ की अनन्य शर्मा और सेमीनार में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दुर्गापुर धारड़ी की धान्या प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. एसवी शर्मा और डॉ. निरोज कुमार साहू ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में युवा मस्तिष्क की भूमिका पर बल दिया। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए बताया कि मेरिट प्राप्त करने वाले ये सभी विद्यार्थी अब राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed