फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Aditi elected president and Sheetal elected Central Student Council vice president

Rampur Bushahar News: अदिति अध्यक्ष और शीतल चुनी केंद्रीय छात्र परिषद उपाध्यक्ष

Tue, 08 Oct 2024 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Aditi elected president and Sheetal elected Central Student Council vice president
रिकांगपिओ में केंद्रीय छात्र परिषद के शपथ समारोह में प्राचार्य  उतम चंद चौहान शपथ दिलाते हुए।
रिकांगपिओ कॉलेज में नई कार्यकारिणी ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में मंगलवार को कॉलेज की केंद्रीय छात्र परिषद की नई कार्यकारिणी के लिए शपथ समारोह का आयोजन किया गया। एडवाइजरी बॉडी के सदस्यों ने मुख्यातिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उत्तम चंद चौहान, समस्त प्राध्यापकों, छात्र परिषद के पदाधिकारियों, सदस्यों और विद्यार्थियों का स्वागत किया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के दिशा-निर्देशों और नियमों के अनुसार 29 सदस्यीय छात्र परिषद का गठन किया गया। मुख्यातिथि ने नवनियुक्त पदाधिकारीयों और सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। एडवाइजरी बॉडी के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी प्रो. शांता कुमार ने बताया कि प्रधान पद के लिए अदिति बिष्ट, उपप्रधान पद के लिए शीतल, महासचिव पद के लिए सुजाता और संयुक्त सचिव पद के लिए समीर को शपथ दिलाई गई। कक्षा प्रतिनिधियों में शीतल, अंजना, पायल, नेहा कुमारी, सुरजीत कुमार, खुशबु कुमारी, साहिल चंदेल, किरण, तमन्ना नेगी, कालजंग नीमा, विभाग प्रतिनिधियों में राजनीति शास्त्र विभाग के साहिल, इतिहास विभाग की अनुप्रिया और पीजीडीसीए विभाग की अमीशा को शपथ दिलाई गई। इसके अलावा एनसीसी, एनएसएस, रोवर्स एंड रेंजर्स, क्लब और सोसायटी से भी 12 छात्र सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इसमें तुषार, किरण, नैंसी, गजेंद्र, सकीना डोगरा, ईश्वर सिंह नेगी, सीया नेगी, विश्वजीत, रिंगजीन डोलमा, रीता देवी, अंकिता, विजेंद्र और अंजलि को शपथ दिलाई। मुख्यातिथि ने नवनियुक्त केंद्रीय छात्र परिषद कार्यकारिणी को बधाई दी। शपथ समारोह के पश्चात प्राचार्य और एडवाइजरी बॉडी के साथ नवनियुक्त कार्यकारिणी की बैठक भी आयोजित की गई।

रिकांगपिओ में केंद्रीय  छात्र परिषद  के शपथ समारोह में प्राचार्य  उतम चंद चौहान शपथ दिलाते हुए।

रिकांगपिओ में केंद्रीय छात्र परिषद के शपथ समारोह में प्राचार्य  उतम चंद चौहान शपथ दिलाते हुए।

रिकांगपिओ में केंद्रीय  छात्र परिषद  के शपथ समारोह में प्राचार्य  उतम चंद चौहान शपथ दिलाते हुए।

रिकांगपिओ में केंद्रीय छात्र परिषद के शपथ समारोह में प्राचार्य  उतम चंद चौहान शपथ दिलाते हुए।

रिकांगपिओ में केंद्रीय  छात्र परिषद  के शपथ समारोह में प्राचार्य  उतम चंद चौहान शपथ दिलाते हुए।

रिकांगपिओ में केंद्रीय छात्र परिषद के शपथ समारोह में प्राचार्य  उतम चंद चौहान शपथ दिलाते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed