{"_id":"6a088173fad406602b0ada7c","slug":"accused-arrested-from-punjab-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-160426-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पंजाब का चिट्टा तस्कर अमृतसर से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पंजाब का चिट्टा तस्कर अमृतसर से गिरफ्तार
विज्ञापन
कुमारसैन पुलिस ने पहले से दर्ज मामले में की कार्रवाई
तीन युवकों को चिट्टा के साथ किया था गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पुलिस ने पंजाब के एक चिट्टा तस्कर को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कुमारसैन थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में की गई है। इस मामले में पुलिस ने पहले ही तीन युवकों को नौ ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। अब मुख्य तस्कर को गिरफ्तार किया है।
कुमारसैन थाना पुलिस ने 9 मई को आरोपी रोहित चौहान निवासी गांव बठारा तहसील रामपुर, तुषार वर्मा निवासी गांव नवारू तहसील रामपुर और प्रवीण कुमार निवासी गांव ढलियार जिला बिलासपुर को नौ ग्राम चिट्टे और इस्तेमाल की हुई डिस्पोजेबल सिरिंज के साथ गिरफ्तार किया था। अन्वेषण के दौरान पुलिस ने आरोपियों के बैकवर्ड लिंकेज और सप्लाई चेन की जांच की। आरोपियों के मोबाइल को खंगाला गया। वित्तीय लेनदेन का विश्लेषण किया गया, जिसमें पाया गया कि यह खेप अमृतसर के अमनदीप सिंह ने सप्लाई की थी। शुक्रवार को पुलिस थाना कुमारसैन की टीम ने आरोपी अमनदीप सिंह निवासी गांव चिमाटा जिला अमृतसर पंजाब को अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।