{"_id":"6a478f77f70bee1e930950c6","slug":"accused-absconding-in-assault-case-nabbed-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-163889-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मारपीट के मामले में फरार आरोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मारपीट के मामले में फरार आरोपी को दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन
ननखड़ी थाना में साल 2021 में दर्ज मामले में था फरार
अदालत ने पेशियों से गैर हाजिर रहने पर भगौड़ा घोषित किया था
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर पुलिस और पीओ सेल ने मारपीट के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ननखड़ी पुलिस थाने में साल 2021 में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। फरार आरोपी को शुक्रवार को जाहू डीम से पकड़ा गया। यह गिरफ्तारी उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुई है। आरोपी भगत राम निवासी ननखड़ी के खिलाफ 4 फरवरी 2021 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उस पर घर में अनधिकृत प्रवेश, मारपीट, जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगे हैं। मामला न्यायालय में विचाराधीन था, लेकिन वह लगातार अनुपस्थित रहा। इस पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रामपुर ने 17 फरवरी को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। पुलिस थाना रामपुर और पुलिस उपमंडल रामपुर के उद्घोषित अपराधी प्रकोष्ठ ने मिलकर यह कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। यह गिरफ्तारी इसी विशेष अभियान का हिस्सा है। पुलिस का लक्ष्य न्यायालय की प्रक्रिया से बचने वाले आरोपियों को कानून के दायरे में लाना है। उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकताओं में से एक है।