फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   accident

तेजरफ्तार ट्रक ने रौंदी चार गाड़ियां, दो लोग घायल

Thu, 10 Dec 2020 08:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में वीरवार को एक तेजरफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़ी गाड़ियों को बुरी तरह रौंद दिया। गनीमत रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। ट्रक की ओवरस्पीड से बड़ा हादसा भी हो सकता था।
विज्ञापन

मामला वीरवार दोपहर का है, जब ठियोग के साथ लगते गजेड़ी के पास एक ट्रक बुरी तरह से अनियंत्रित हो गया और ट्रक ने चार छोटी गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस मार्ग पर वाहन अधिक नहीं होते है, लेकिन वीरवार को वाहन लाइसेंस बनाने की ट्रायल प्रक्रिया चल रही थी और लोग अपने वाहनों के साथ अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच ठियोग की ओर से आ रहे ट्रक संख्या एचपी 63 बी 1771 तेज गति से आया और सड़क किनारे खड़ी चार गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। अनियंत्रित ट्रक ने सभी गाड़ियों को बुरी तरह रौंद दिया और इनमें एक कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों ने पुलिस के आने से पहले ही निजी वाहनों की मदद से सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया है। तेजरफ्तार ट्रक ने कार संख्या एचपी 09 सी 8513, एचपी 63 ई 9777, एचपी 09 सी 8544 और एचपी 03 ए 3306 को भारी क्षति पहुंचाई है। घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ट्रक चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed