{"_id":"5ec155ad8ebc3e909a686204","slug":"accident-rampur-hp-news-sml3331858151","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुनी धरोली में बगीचे में गिरी कार, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुनी धरोली में बगीचे में गिरी कार, एक घायल
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी थाना के अंतर्गत रविवार को खुनी धरोली के पास एक कार सड़क से नीचे बगीचे में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक घायल हो गया है। घायल को गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायल रजत चौहान पुत्र कृष्ण सिंह चौहान गांव चुंजा डाकघर देलठ तहसील ननखड़ी अपनी माता चुड़ामनी और बुआ को साथ लेकर प्रमोद चौहान के पास आया था। अपने माता और बुआ को गाड़ी से उतारने के बाद गाड़ी को बैक कर रहा था कि अचानक गाड़ी नंबर एचपी 63ए 6839 नीचे बगीचे में जा गिरी। इससे रजत की दोनो टांगों में चोटें आई हैं। पुलिस ने उपचार के लिए कोटगढ़ अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।
उधर, डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि गाड़ी गिरने से एक युवक घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।