{"_id":"5e97184e8ebc3e72b1179e91","slug":"accident-rampur-hp-news-sml3304660200","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगी में पहाड़ी से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांगी में पहाड़ी से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले की पंचायत पांगी में एक युवक की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसएचओ रिकांगपिओ पदमदेव और एएसआई विजय पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कतों के बाद शव को 200 मीटर गहरी खाई से बाहर निकाला। क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 साल का हर्षल गिफ्स पुत्र स्वर्गीय फूल चंद दो अन्य लड़कों के साथ 13 अप्रैल की शाम को पहाड़ी पर गए थे। हर्षल मोबाइल पर बात करते हुए थोड़ी दूर शौच के लिए निकल गया। काफी समय बाद वापस न आने पर दोनों युवक अपने घर की ओर चले गए। जब अगले दिन परिजनों ने युवक के घर न आने की बात कही तो दोनों लड़के और अन्य लोग ने हर्षल की तलाश शुरू की। हर्षल का मोबाइल भी बंद आ रहा था। युवक गहरी खाई में गिरा हुआ मिला। रिकांगपिओ थाने में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी एसआर राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।