फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   accident in kullu, Aani

आनी में गहरी खाई में गिरी वैन, दो घायल

Mon, 11 Jan 2021 07:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
accident in kullu, Aani
कुल्लू के अानी में किरण बाजार और बराड़ के बीच एनएच 305 पर रविवार रात खाई में गिरी कार। - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। उपमंडल मुख्यालय से करीब एक किलोमीटर दूर किरण बाजार और बराड़ के बीच एनएच 305 पर रविवार रात एक वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक सहित दो लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल चालक को आनी में प्राथमिक उपचार देने के बाद रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस थाना आनी से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात करीब 12 बजे एक वैन एचपी 01 ए 7535 नेशनल हाईवे 305 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वैन चालक वेद राम पुत्र चेत राम, निवासी काफटी, डाकघर जाओं, तहसील आनी और एक अन्य व्यक्ति प्रताप सिंह, पुत्र राम दास, निवासी खादवी, डाकघर जाओं, तहसील आनी को चोटें आई हैं। इन्हें सिविल अस्पताल आनी में प्राथमिक उपचार दिया गया। चालक वेद राम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देकर महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया। हादसे में घायल प्रताप सिंह ने बताया कि जैसे ही दोनों किरण बाजार से कुछ आगे पहुंचे तो चालक वेद राम ने अपनी गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और वैन सड़क से करीब 100 फुट नीचे जा लुढ़की। पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी आनी रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि दोनों बुच्छैर पंचायत के शिगार में प्रधान पद के उम्मीदवार की पार्टी में गए थे, जहां से वे वेद राम के काफटी स्थित घर पर खाना खाकर निरमंड की ओर रवाना हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed