{"_id":"69a03aa85efc829bd40ca2fc","slug":"abvp-unit-rampur-continues-hunger-strike-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-155011-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगे पूरी नहीं की गई तो होगा उग्र आंदोलन : युवराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगे पूरी नहीं की गई तो होगा उग्र आंदोलन : युवराज
विज्ञापन
एबीवीपी इकाई रामपुर की भूख हड़ताल जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रामपुर इकाई ने वीरवार को तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रखी। बीते 48 घंटों से रामपुर इकाई के कार्यकर्ता भूख हड़ताल कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं आया और न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी आया है। इकाई उपाध्यक्ष युवराज ने कहा कि इकाई विभिन्न प्रदेश और स्थानीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रही है। इसमें छात्र संघ चुनाव बहाली, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को पूर्ण रूप से लागू करने और सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाने की मांग की जा रही है। इसके अलावा पुराने स्कूलों को मर्ज और बंद करने वाले निर्णय को वापस लेने और रामपुर के पुराने बस अड्डे से महाविद्यालय परिसर तक पैदल रास्ते के निर्माण करने सहित अन्य मांगे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक यह मांगें पूरी नहीं होतीं हैं, एबीवीपी की भूख हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मांगे पूरी नहीं की गई तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेंगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन और प्रदेश सरकार की होगी।