फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ABVP Rampur Divisions two day divisional training workshop concludes in Karsog

Rampur Bushahar News: . शिवांश को विभाग कार्यालय मंत्री और अमन को सौंपी सोशल मीडिया संयोजक की कमान

Mon, 19 Oct 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
ABVP Rampur Divisions two day divisional training workshop concludes in Karsog
एबीवीपी रामपुर विभाग के अभ्यास वर्ग में मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत : परिषद
एबीवीपी रामपुर विभाग का दो दिवसीय विभाग अभ्यास वर्ग करसोग में संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रामपुर विभाग का दो दिवसीय विभाग अभ्यास वर्ग करसोग में संपन्न हुआ। इसमें एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री धनदेव ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। विभाग संयोजक रवि वर्मा ने बताया कि अभ्यास वर्ग में रामपुर विभाग की पांच इकाइयों और एक संपर्क स्थान से कुल 70 विद्यार्थियों और एक प्राध्यापक ने भाग लिया। भ्यास वर्ग के समापन सत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई। रामपुर विभाग में शिवांश शर्मा को विभाग कार्यालय मंत्री और अमन वर्मा को विभाग सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया। जिला किन्नौर में नीती नेगी को राष्ट्रीय कला मंच संयोजक, सुजल को सोशल मीडिया संयोजक, नरेंद्र नेगी को स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट संयोजक, आरुषि नेगी को स्टूडेंट्स फॉर सेवा संयोजक और योगिता को खेलो भारत संयोजक का दायित्व सौंपा गया। संगठनात्मक जिला रामपुर में अभिनव मेहता को स्टूडेंट्स फॉर सेवा जिला संयोजक, यशवंत सिंह को स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट जिला संयोजक, रविना ठाकुर को जिला सोशल मीडिया संयोजक, सूरज कपूर को खेलो भारत जिला संयोजक और मीनाक्षी को राष्ट्रीय कला मंच जिला संयोजक बनाया गया। दो दिवसीय वर्ग के दौरान संगठन की कार्यपद्धति, सैद्धांतिक भूमिका, कार्यकर्ता व्यवहार और महाविद्यालय परिसरों में सक्रियता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विभिन्न वैचारिक एवं संगठनात्मक सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली और दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया। अइस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर विभाग के विभाग संगठन मंत्री पवन कुमार, विभाग संयोजक रवि वर्मा, करसोग इकाई के पूर्व और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article