फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   abvp demand to recruitment of teacher post in nerwa college

एबीवीपी ने उठाई नेरवा कॉलेज में शिक्षकों के खाली पद भरने की मांग

Wed, 15 Dec 2021 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
abvp demand to recruitment of teacher post in nerwa college
प्रिंसिपल को मांगपत्र सौंपते एवीबीपी नेरवा इकाई के छात्र। - फोटो : RAMPUR-HP
नेरवा(रोहडू़)। राजकीय महाविद्यालय नेरवा की एबीवीपी इकाई ने प्रदेश सरकार से
विज्ञापन

शिक्षकों के खाली पदों को भरने की मांग उठाई है। छात्र संगठन ने कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में अंग्रेजी विषय के दो, भौतिक विज्ञान के एक और वनस्पति विज्ञान के एक प्रवक्ता सहित लाइब्रेरियन, वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (एसएलए) और कनिष्ठ प्रयोगशाला (जेएलए) का एक-एक पद भरा जाए।
छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने इकाई अध्यक्ष शिवम और सचिव पायल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल प्राचार्य से मिला। प्रतिनिधि मंडल में शामिल छात्रों ने बताया नेरवा कॉलेज का नया भवन बाजार से दो किलोमीटर की दूरी पर है। मगर विद्यार्थियाें के पास आवाजाही का कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन

इस कारण छात्रों को परेशानियां झेलनी पड़ती है। उन्होंने मांग उठाई कि कॉलेज के लिए भराणू, लालपानी, नेरवा बाजार और बटेरा से मिनी बस चलाई जाए। इसके अलावा राजनीतिक शास्त्र के दो, अंग्रेजी विषय के दो, वरिष्ठ सहायक के दो, चपरासी और चौकीदार का एक सहित माली का एक अतिरिक्त पद सृजित करने और स्नातोकोत्तर (पीजी) कक्षाओं में भूगोल और मनोविज्ञान विषय शुरू करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed