{"_id":"6a524996c9f63dfd9102bf41","slug":"absconding-accused-in-seven-year-old-theft-case-arrested-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-164499-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चोरी के सात साल पुराने मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चोरी के सात साल पुराने मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
जमानत पर रिहा होने के बाद अदालत में पेश नहीं हुआ आरोपी
गैर हाजिर रहने पर अदालत ने उद्घोषित अपराधी किया था घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई(रोहड़ू)। पुलिस ने सात साल पुराने चोरी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जमानत पर रिहा होने के बाद अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इसी कारण उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।
वर्ष 2019 में पुलिस थाना कोटखाई में चोरी का एक मामला दर्ज किया गया था। छोल गांव स्थित एक मकान के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने अक्षु राक्टा उर्फ नीरू, निवासी गांव पुंगरिश, तहसील कोटखाई को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया। इसके बाद न्यायालय में आरोपपत्र (चालान) पेश किया गया।
मुकदमे की सुनवाई के दौरान आरोपी जमानत पर रिहा होने के बाद फरार हो गया। न्यायालय ने 16 जुलाई, 2025 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया। फरार आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस थाना कोटखाई की टीम ने लगातार प्रयास किए। टीम ने शुक्रवार को आरोपी को कोटखाई क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि फरार और उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। यह अभियान ऐसे अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है। पुलिस ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।