फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   AAP handed over the command of Kinnaur Assembly Secretary to Prem Negi

Rampur Bushahar News: आप ने प्रेम नेगी को सौंपी किन्नौर विधानसभा सचिव की कमान

Thu, 02 Apr 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला में आम आदमी पार्टी ने किन्नौर विधानसभा क्षेत्र के लिए अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की है और कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। संगठन की ओर से जारी सूची के अनुसार प्रेम नेगी को विधानसभा सचिव बनाया है। इसके अलावा सुंदर देव नेगी, धर्म सुख नेगी और मोहन कुमार को विधानसभा उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश नेगी, दीपक कुशा और प्रताप सिंह को विधानसभा सह सचिव नियुक्त किया है। जिला अध्यक्ष मनीष कुमार नेगी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि इन नियुक्तियों से जिले में पार्टी के आधार को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम अपनी संगठनात्मक क्षमता और अथक मेहनत के बल पर समाज के प्रति अपने समर्पण को सिद्ध करेगी। उन्होंने पूर्ण विश्वास जताया है कि नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में सेतु का कार्य करेंगे। पार्टी नेतृत्व ने नए पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस घोषणा के बाद से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और पार्टी आगामी समय में जिला किन्नौर में अपनी सक्रियता को और अधिक बढ़ाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article