{"_id":"616c634bc910c94b4e50be09","slug":"aanui-bashata-road-bad-condition-people-face-problem-rampur-hp-news-sml3875166180","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनी-बश्ता सड़क खस्ताहाल, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनी-बश्ता सड़क खस्ताहाल, लोग परेशान
विज्ञापन
आनी खस्ताहाल सडक को लेकर देहुरी माता मंदिर बैठक करते क्षेत्र के लोग
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)। आनी के सेब बहुल पंचायतों को जोड़ने वाली आनी-बश्ता सड़क का उद्घाटन दस साल पहले हो चुका है जबकि करीब तीन वर्ष पूर्व सड़क को पक्का करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इसके बावजूद सड़क आज तक पक्की नहीं हो पाई है। इस वजह से क्षेत्र के हजारों लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि सड़क पर स्टेज-2 के कार्य के लिए कई बार गटका बिछाया गया, लेकिन इसके बाद सड़क को पक्का नहीं किया जा रहा है।
फलस्वरूप सड़क से बार-बार गटका उखड़ रहा है और आवाजाही करने वाले वाहनों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को सड़क की खस्ताहाल को लेकर क्षेत्रवासियों की अहम बैठक देहुरी माता मंदिर में हुई। इसमें क्षेत्र के लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सड़क पर बिछाया गया गटका अब उनके लिए सिरदर्द बनता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सड़क पर कई बार गटका बिछाया जाता है। इसके बावजूद सड़क पक्की नहीं हो रही है। आलम है कि सड़क पर बिछाया गटका बिखर गया है जो कि दुर्घटना का कारण बनता जा रहा है। सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। लोगों का दो टूक कहना है कि समय रहते सड़क को पक्का नहीं किया गया तो आने वाले समय में जनता विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में क्षेत्र के भागचंद ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, विरेंद्र परमार, विकास सागर, अंकुश ठाकुर, सुशील ठाकुर, किशोरी लाल, ओमप्रकाश और बख्शीराम सहित अन्य लोग मौजूद थे।