फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   aani school win in instrumental compitition

वाद्ययंत्र प्रतियोगिता में आनी स्कूल विजेता

Tue, 01 Nov 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
aani school win in instrumental compitition
जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में आदर्श विद्यालय आनी में कार्यक्रम प - फोटो : RAMPUR-HP
आनी(कुल्लू)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल आनी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में वाद्ययंत्र स्पर्धा का खिताब आनी स्कूल ने जीता है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौरर मुख्यातिथि शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सुरजीत सिंह राव ने शिरकत की। राजकीय आदर्श आनी के प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। आदर्श विद्यालय आनी ने छात्रा वर्ग में भी अधिकतर प्रतियोगिताओं में अपना कब्जा जमाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के एकलगान में प्रथम स्थान भवानी राजकीय आदर्श विद्यालय आनी, दूसरा स्थान गर्ल्स आनी स्कूल की निहारिका शर्मा और तीसरा स्थान निर्मला थाठीवीड स्कूल के नाम रहा।
विज्ञापन

समूहगान में प्रथम स्थान राजकीय आदर्श विद्यालय आनी, दूसरा स्थान आदर्श विद्यालय सैंज, एकांकी में प्रथम राजकीय विद्यालय दलाश, दूसरा स्थान गर्ल्स आनी, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रुहानिका आदर्श विद्यालय आनी, दूसरा स्थान तांदी स्कूल की प्रीति शर्मा, तीसरा स्थान आंचल दलाश संस्कृत गीतिका, प्रथम राजकीय गर्ल्स आनी सुहानी, दूसरा स्थान भवानी आदर्श आनी, तीसरा स्थान काजल हाई स्कूल शरवी, श्लोक उच्चारण में प्रथम स्थान गर्ल्स स्कूल आनी, दूसरा स्थान भवानी आदर्श आनी, तीसरा स्थान नेहा और सिमरण हाई स्कूल शरवी, वाद्ययंत्र प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय गर्ल्स आनी, दूसरा स्थान निथर, लोकनृत्य प्रतियोगिता में विद्यालय गर्ल्स आनी और दूसरा स्थान राजकीय आदर्श विद्यालय आनी के नाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रतियोगिता में ओवरआल विजेता का खिताब आदर्श विद्यालय आनी के नाम रहा। स्पोर्ट्स और कल्चर का ओवरआल का विजेता बजोरा स्कूल ने जीता। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में जिले भर के सभी उच्च और वरिष्ठ विद्यालय के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश की। छात्रा वर्ग में 22 उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की करीब 360 छात्राओं ने भाग लिया। आदर्श विद्यालय आनी के प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान ने मुख्यातिथि का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed