{"_id":"694e82cd66dc9e78130dafb8","slug":"aani-college-organised-a-one-day-seminar-and-ncc-day-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-150930-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुशासन, सेवा और बलिदान, यही है एनसीसी की पहचान : परमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुशासन, सेवा और बलिदान, यही है एनसीसी की पहचान : परमार
विज्ञापन
आनी कॉलेज में एक दिवसीय संगोष्ठी और एनसीसी दिवस का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी की एनसीसी इकाई ने एक दिवसीय संगोष्ठी और एनसीसी दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम में आठवीं बटालियन एनसीसी रामपुर के कमांडिंग आफिसर बीएमएस परमार, सूबेदार प्रीतम सिंह, हवलदार मनोज और एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट अशोक भारद्वाज विशेष रूप से मौजूद रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र पॉल ने कमांडिंग आफिसर का स्वागत किया। स्वागत के पश्चात कमांडिंग आफिसर का परिचय कैडेट तनिका ने प्रस्तुत किया। कमांडिंग आफिसर ने अपने अमूल्य शब्दों से सभी कैडेट्स को मार्गदर्शन प्रदान किया, जिसमें उन्होंने एनसीसी के महत्व के बारे में समझाया। प्राचार्य ने कमांडिंग आफिसर का आभार जताया और कहा कि कमांडिंग ऑफिसर के विचारों से कैडेट्स अवश्य लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर डॉ. संगीता नेगी और डॉ. महेश्वर सिंह सहित कॉलेज का स्टाफ उपस्थित रहा।