फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A woman was injured in a vehicle collision, and a case was registered

Rampur Bushahar News: वाहन की टक्कर से युवती घायल, केस दर्ज

Thu, 05 Mar 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। रोहड़ू के समाला के पास एक वाहन की टक्कर से युवती घायल हो गई। टक्कर से युवती के हाथ में चोट लगी है। युवती की शिकायत पर रोहड़ू थाना में केस दर्ज किया गया है। हाटेश्वरी निवासी पूजा जमकेट ने शिकायत में बताया है कि वह अपनी दो बहनों के साथ रामलीला मैदान रोहड़ू में होली खेलने गई थी। होली खेलने के बाद जब वह समाला मैदान की ओर पैदल लौट रही थी, तो पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए नीले रंग के एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में उसे हाथ में चोट आई है। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू ले जाया गया। संवाद
विज्ञापन

व्यक्ति के साथ मारपीट
कोटखाई। होली के दिन एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कोटखाई थाना में केस दर्ज किया गया है। शिकायत में राहजाना निवासी धर्मचंद ने बताया है कि होली वाले दिन विनोद कुमार और सतीश ने उसका रास्ता रोका। विनोद कुमार ने उसे जबरन अपनी कार में बैठाया और वाहन को लॉक कर दिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। मारपीट से उसे चोटें आई हैं।
विज्ञापन


कार सवार लोगों ने की मारपीट
कोटखाई। कोटखाई के गुम्मा में कुछ लोगों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। शिकायत में विजय कुमार निवासी प्रगतिनगर ने बताया है कि बुधवार को अपने रिश्तेदारों के साथ घर लौट रहा था। वे गुम्मा में राजिंद्रा सबलाइक भवन के पास पहुंचे, तो तभी सामने से मारुति कार में आए पांच लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। उन्होंने उसके और उसके रिश्तेदारों के साथ गालीगलौज की और मारपीट की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article