{"_id":"6991cfa62716bd15560cc998","slug":"a-woman-hanged-herself-from-a-ceiling-fan-in-siswaseri-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-154274-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सिस्वासेरी में महिला ने पंखे से फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सिस्वासेरी में महिला ने पंखे से फंदा लगाकर दी जान
Sun, 15 Feb 2026 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ब्रौ (रामपुर बुशहर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ब्रौ (रामपुर बुशहर)।
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:22 PM IST
सार
जिला शिमला के अंतर्गत ब्रौ की जगातखाना पंचायत के सिस्वासेरी गांव में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
खुदकुशी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
ब्रौ की जगातखाना पंचायत के सिस्वासेरी गांव में एक महिला ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने खनेरी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस थाना ब्रौ को शनिवार को खनेरी अस्पताल से रात करीब 8:40 बजे सूचना प्राप्त हुई कि गांव सिस्वासेरी की एक महिला को उपचार के लिए लाया गया है, जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित किया है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची, जहां पुलिस को पता चला कि कुल्लू जिला की तहसील निरमंड, सिस्वासेरी गांव निवासी 24 वर्षीय अनीशा देवी, पत्नी सतपाल निवासी ने घर में फंदा लगा लिया था, जिसे मृत घोषित किया गया है। महिला पुलिस आरक्षी ने परिजनों की उपस्थिति में शव का निरीक्षण किया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव उसके पति सतपाल के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
आनी के डीएसपी की उपस्थिति में पुलिस की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण, फोटोग्राफी की, फंदे के लिए इस्तेमाल दुपट्टा और मृतका का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया। पुलिस ने गवाहों और परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं। एसपी कुल्लू मदन लाल ने बताया कि मृतक महिला के गले के फंदे के निशान के अतिरिक्त कोई चोट या सुसाइड नोट नहीं मिला है और परिजनों की ओर से किसी पर संदेह भी नहीं जताया गया है। सभी परिस्थितियों से मृत्यु फंदा लगाने से हुई पाई गई है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन