{"_id":"6921a997b8075574470bceeb","slug":"a-two-storey-house-burned-down-after-being-engulfed-by-a-fire-that-broke-out-in-ghasni-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-148646-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: घासनी से भड़की आग की चपेट में आने से दो मंजिला मकान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: घासनी से भड़की आग की चपेट में आने से दो मंजिला मकान जला
विज्ञापन
ननखड़ी के छलाण में आग की भेंट चढ़ा दो मंजिला लकड़ी का मकान। संवाद
ननखड़ी के छलाण में शुक्रवार रात को पेश आई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के छलाण गांव में शुक्रवार रात को घासनी से फैली आग की चपेट में एक दो मंजिला मकान आ गया और जलकर राख हो गया। इस घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान है। राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन कर रही है। वहीं, पुलिस घटना की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, ननखड़ी तहसील की पंचायत थाना ननखड़ी के छलाण गांव में शुक्रवार रात को घासनी में आग भड़क गई। देखते ही देखते यह आग गांव में रिहायशी मकान आग की ओर बढ़ी और कुछ ही देरी में आग ने दो कमरों के दो मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। यह मकान देवेंद्र ठाकुर, पुत्र स्व. अर्जुन दास, गांव गीरली, तहसील ननखड़ी का था। इस मकान में कोई नहीं रहता था। परिवार गांव में ही दूसरे मकान में रहता था। इस मकान में खाने-पीने का सामान, बिस्तर और अन्य सामान रखा हुआ था, जो आग में मकान के साथ जलकर राख हो गया। मकान मालिक देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि मकान जलने की सूचना प्रशासन और पुलिस को दी गई है। वहीं सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से उचित राहत प्रदान करने की मांग की है। ननखड़ी के नायब तहसीलदार अनिल चौहान ने बताया कि आग से मकान जलने की सूचना प्राप्त हुई है। मौके पर पटवारी को भेजा गया है। जल्द ही नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाई जाएगी।