{"_id":"6ad35f7e30adb4ac4e08f2c5","slug":"a-temporary-market-for-firecrackers-will-be-set-up-in-rohru-on-november-7-and-8-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-172672-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोहड़ू में 7 और 8 नवंबर को लगेगा पटाखों का अस्थायी बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोहड़ू में 7 और 8 नवंबर को लगेगा पटाखों का अस्थायी बाजार
विज्ञापन
लाइसेंस के लिए 5 नवंबर तक करें आवेदन, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। दीपावली के दौरान पटाखों की बिक्री और भंडारण को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रोहड़ू धर्मेश रामौत्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सुरक्षा व्यवस्था और संबंधित विभागों की तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक में निर्णय लिया कि रोहड़ू, चिड़गांव, टिक्कर और जांगला में 7 और 8 नवंबर को सुबह 9 से शाम 8 बजे तक पटाखों की बिक्री होगी। इसके लिए रोहड़ू में न्यू आईएसबीटी, चिड़गांव में प्ले ग्राउंड, टिक्कर में बस स्टैंड के समीप, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुजारली के पास, पुजारली मोड़ पर खाली स्थान तथा जांगला में सेरी बासा लिंक रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप स्थान निर्धारित किए हैं।
पटाखों की बिक्री के लिए विक्रेताओं को 5 नवंबर शाम 5 बजे तक एसडीएम कार्यालय अथवा संबंधित तहसीलदार या नायब तहसीलदार कार्यालय में आवेदन करना होगा। अस्थायी दुकानों के लिए 1,500 रुपये और थोक विक्रेताओं के लिए 5,000 रुपये शुल्क है। एसडीएम धर्मेश रामौत्रा ने पटाखों के गोदामों का संयुक्त निरीक्षण करने और असुरक्षित भंडारण पाए जाने पर गोदाम सील करने के निर्देश दिए। निर्धारित बाजारों में अग्निशमन वाहन, पर्याप्त जलापूर्ति और पुलिस बल तैनात रहेगा। सिविल अस्पताल रोहड़ू तथा पटाखा बाजारों के समीप आतिशबाजी प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन
बैठक में डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष जगमोहन भावटा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। एसडीएम ने खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिठाइयों, पनीर और अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांचने के निर्देश भी दिए।