फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A strategy against drug abuse was prepared by holding a meeting in Nithar

Rampur Bushahar News: नित्थर में बैठक कर नशे के खिलाफ रणनीति की तैयार

Mon, 07 Apr 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
A strategy against drug abuse was prepared by holding a meeting in Nithar
नशे के ख़िलाफ़ जनसेवा संघर्ष फाउंडेशन और किसान सभा लोगों को जागरूक करते हुए। स्त्रोत जागरूक प
कहा- कई युवा नशे से मौत के मुंह में समा चुके
विज्ञापन

हिमाचल में चिट्टे के बढ़ते नशे पर जताई चिंता

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। नित्थर के विश्राम गृह में जनसेवा संघर्ष फाउंडेशन ब्लॉक निरमंड और किसान सभा इकाई निरमंड ने सोमवार को बैठक कर नशे के खिलाफ रूपरेखा तैयार की। इस दौरान नशे के खात्मे को लेकर चर्चा की गई। । बैठक में हिमाचल प्रदेश में चिट्टे के बढ़ते नशे पर चिंता जताई गई। बैठक में लोगों ने कहा कि चिट्टे से आउटर सिराज भी अछूता नहीं रहा है। कई घटनाएं ऐसी हुई हैं, जिसमें कई युवा इस नशे से मौत के मुंह में समा चुके हैं। बैठक में मौजूद सभी प्रबुद्ध लोगों ने इस बात पर जोर डाला कि इसके लिए सभी समाजसेवी संस्थाओं और महिला मंडलों की सदस्यों को आगे आना होगा। बैठक को विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित किया और आगामी नशे के खात्मे के लिए आगामी रणनीति तैयार की गई। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य चायल वार्ड पूर्ण ठाकुर, जनसेवा संघर्ष फाउंडेशन निरमंड ब्लॉक की अध्यक्ष पूनम शर्मा, किसान सभा इकाई निरमंड के अध्यक्ष देवकी नंद, उपाध्यक्ष किसान सभा निरमंड कपिल ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के पूर्व सचिव सिकंदर ठाकुर सहित विभिन्न महिला मंडल की महिलाएं मौजूद रहीं। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed