{"_id":"6afc3584133797c4610a2802","slug":"a-special-gram-sabha-was-organized-in-taklech-panchayat-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-175081-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तकलेच में विशेष ग्राम सभा में विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं पर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तकलेच में विशेष ग्राम सभा में विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं पर हुआ मंथन
विज्ञापन
तकलेच पंचायत में ग्राम सभा में मौजूद महिलाएं। स्रोत : जागरूक पाठक
नशामुक्त पंचायत बनाने और स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान
महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। तकलेच पंचायत के सभागार में मंगलवार को पंचायत प्रधान सुनील कायथ की अध्यक्षता में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। बैठक में पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। ग्रामसभा में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक में मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत पहले से नौवें चरण तक किए गए सर्वेक्षण में चिह्नित परिवारों की समेकित सूचियों का अंतिम सत्यापन, इमारती लकड़ी वितरण के लिए लाभार्थियों का चयन और परिवार रजिस्टर भाग-एक में परिवारों के अलग खाते बनाने सहित कई विषयों पर चर्चा की गई। इसके अलावा पंचायत को नशामुक्त और चिट्टा मुक्त बनाने के उपायों पर भी मंथन किया गया। वहीं, ग्रामसभा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता से जुड़े प्रावधानों को लागू करने, वर्ष 2027-28 के लिए वीबी-जी राम जी योजना के तहत वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी देने सहित वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत विभिन्न विकास कार्यों के लिए अनापत्ति प्रस्ताव पारित करने के विषय भी कार्यसूची में शामिल रहे। इस अवसर पर पंचायत प्रधान सुनील कायथ ने ग्रामीणों से स्वच्छता बनाए रखने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि पंचायत की कार्रवाई सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी ऑनलाइन भी देखी जा सकती है। वहीं, पंचायत सचिव दीपन जिंटा ने भी ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।