{"_id":"690c9be2a50f279baf0b13b4","slug":"a-modern-five-storey-hospital-building-will-be-built-in-theog-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-147582-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग में अस्पताल का बनेगा आधुनिक पांच मंजिला भवन, 100 बिस्तरों की मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग में अस्पताल का बनेगा आधुनिक पांच मंजिला भवन, 100 बिस्तरों की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
विकास की बात : 10 करोड़ रुपये की आएगी लागत, नए भवन में माइनर ऑपरेशन थियेटर और पार्किंग की भी होगी सुविधा
विधायक कुलदीप राठौर ने अस्पताल के दूसरे चरण के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
ठियोग में सिविल अस्पताल का नया आधुनिक पांच मंजिला भवन बनेगा। अस्पताल के दूसरे चरण में 10 करोड़ रुपये की लागत से पांच मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा। नए अस्पताल भवन के बेसमेंट में पार्किंग और सुरक्षाकर्मियों के रहने की व्यवस्था होगी और 100 बिस्तरों की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा दूसरी मंजिल पर माइनर ऑपरेशन थियेटर, 10 बिस्तरों का इमरजेंसी वार्ड, रजिस्ट्रेशन काउंटर, नर्सिंग स्टेशन, लेबर रूम और चिकित्सक स्टेशन बनाए जाएंगे। तीसरी मंजिल पर मरीजों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस 40 बिस्तरों की सुविधा, चौथी मंजिल पर भी 40 बिस्तरों की मिलेगी। पांचवीं मंजिल पर 10 बिस्तरों का स्पेशल वार्ड बनेगा।
चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएगी। विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने अधिकारियों को अस्पताल तक जाने वाली सड़क के किनारे 50 लाख रुपये से बनाए जाने वाले फुटपाथ के निर्माण को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक कुलदीप सिंह राठौर कस्बे से गुजरने वाले एनएच-पांच पर हो रही टारिंग के निरीक्षण के लिए बुधवार देर शाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि ठियोग नागरिक अस्पताल के दूसरे चरण के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। अस्पताल का विस्तार कार्य प्रदेश सरकार की प्राथमिक योजनाओं में शामिल है और जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस भवन के बनने से क्षेत्र के लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें इलाज के लिए अब शिमला या अन्य शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ठियोग अस्पताल को जिला स्तरीय अस्पताल के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही है। मार्ग के किनारे स्थित सूखे पेड़ों को हटाने के लिए डीएफओ को निर्देश दिए गए हैं ताकि सड़क चौड़ीकरण और फुटपाथ निर्माण में बाधा न आए। राठौर ने कहा कि पैदल चलने वालों के लिए बेहतर मार्ग तैयार किया जाएगा, जिससे अस्पताल तक पहुंचना सुगम और सुरक्षित होगा।