फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A meeting of three forts and seven Haryanas was held in the presence of Devta Vyas Rishi

Rampur Bushahar News: कुईरी महादेव मंदिर में श्रीमद् भागवत महापुराण 26 मई

Wed, 08 Apr 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
A meeting of three forts and seven Haryanas was held in the presence of Devta Vyas Rishi
आनी के कुईरी महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत महायज्ञ के आयोजन को लेकर चर्चा करते मंदिर कमेटी के स
देवता व्यास ऋषि के सानिध्य में तीन गढ़ सात हरियानों की हुई बैठक
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र के झरौणु स्थित व्यास ऋषि कुईरी महादेव मंदिर देवता व्यास ऋषि के सानिध्य में तीन गढ़ सात हरियानों की आम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कारदार इंद्र सिंह ठाकुर और मंगत राम ठाकुर ने की। बैठक में निर्णय लिया कि 26 मई को जल यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत पुराण का शुभारंभ होगा। बैठक में देवता व्यास ऋषि के मूल स्थान झरौणु ( जलोड़ी) में श्रीमद् भागवत महायज्ञ के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। क्षेत्र के सभी दरोगे, घेलिए, मुजारे, गूर, पुजारी, पुरोहित, बजंतरी सहित करीब 150 हरियानों ने भाग लिया। उपस्थित जनसमूह ने एकमत से धार्मिक आयोजन को पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न करवाने का संकल्प लिया। इस दौरान महायज्ञ के सफल संचालन के लिए प्रबंधन कमेटी का गठन भी किया गया। कमेटी में खेम चंद को अध्यक्ष, बेलीराम को उपाध्यक्ष, भीम सेन को सचिव, विधु चंद ठाकुर को सह सचिव और परस राम को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त सुरेश कुमार , नारायण दास, मोहर सिंह, तारा चंद, रोशन लाल और ख्याले राम सहित अन्य लोगों को सदस्य नियुक्त किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी गांवों से सक्रिय सहयोग लिया जाएगा और प्रत्येक जिम्मेदारी को व्यवस्थित रूप से निभाया जाएगा। कमेटी के सचिव ठाकुर दास वर्मा ने बताया कि देवता अपने निवास स्थान कुंईर से 23 मई को अपने कारकूनों, लाव-लश्कर के साथ मंदिर से अपने मूल स्थान झरौणु के लिए प्रस्थान करेंगे। 24 मई को मंदिर में विश्राम करेंगे, जबकि 25 मई को ध्वजारोहण में शामिल होंगे और 26 मई को जल यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत पुराण का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article