फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A man posted a video on Facebook threatening to show a fake pistol, and a case was registered

Rampur Bushahar News: नकली पिस्टल दिखा धमकी देते हुए फेसबुक पर डाली वीडियो, केस दर्ज

Sat, 07 Mar 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने ली आरोपी के घर की तलाशी, पिस्टल जैसा दिखने वाला लाइटर बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। जुब्बल पुलिस थाने में फेसबुक पर वायरल एक वीडियो के संबंध में केस दर्ज किया गया है। वीडियो में एक व्यक्ति पिस्टल जैसी दिखने वाली वस्तु दिखाते हुए दूसरे व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दे रहा था, जिससे क्षेत्र में डर और दहशत का माहौल बनने की आशंका थी। पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आधार पर प्रारंभिक रूप से भारतीय न्याय संहिता की धारा-351 और 352 सहित शस्त्र अधिनियम की धारा-25 और 30 के तहत केस दर्ज किया। आरोपी विजय कुमार निवासी गांव पत्थर नाला (झालड़ी), तहसील जुब्बल को जांच में शामिल किया गया। पुलिस ने उसके घर की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक पिस्टल जैसा दिखने वाला लाइटर और एक मोबाइल फोन, सिम कार्ड सहित बरामद किया गया, जिन्हें जांच के लिए पुलिस ने कब्जे में लिया। जांच में पाया गया कि बरामद पिस्टलनुमा वस्तु असली हथियार नहीं है, बल्कि एक लाइटर है, जिसे वीडियो में हथियार की तरह दिखाया गया था। मामले की आगे की जांच जारी है। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की संबंधित धाराओं मे कानूनी कार्यवाही की जा रही है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से डर या दहशत फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article