{"_id":"6810ad3ba0c75052ec0e5a76","slug":"a-job-fair-will-be-organized-in-rampur-college-on-may-1-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-134072-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: एक मई को रामपुर कॉलेज में सजेगा रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: एक मई को रामपुर कॉलेज में सजेगा रोजगार मेला
विज्ञापन
पीजी कॉलेज रामपुर में एक मई को लगेगा रोजगार मेला। संवाद
1050 से अधिक नौकरियों के मिलेंगे अवसर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर के कॅरिअर एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से बीवॉक विभाग के सहयोग से मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में 1050 से अधिक नौकरियों के अवसर उपलब्ध होंगे। छात्रों को हॉस्पिटैलिटी और पर्यटन, रिटेल, आईटी, डिजाइनिंग, टेली-कॉलर, अकाउंट्स, ग्राफिक डिजाइनिंग, एनीमेशन, एविएशन, केबिन क्रू, ब्यूटीशियन, बैंक रिलेशन ऑफिसर, हेल्थ केयर और स्टोर एग्जीक्यूटिव में कार्य करने का मौका मिलेगा। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीवॉक, बीसीए, पीजीडीसीए और स्नातकोत्तर के सभी छात्र-छात्राएं इस मेगा जॉब इवेंट में भाग ले सकते हैं। विशेष रूप से तीसरे वर्ष के वह छात्र जो डिग्री पूर्ण करने के बाद रोजगार की तलाश में हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पंकज बसोतिया ने सभी विद्यार्थियों से इस रोजगार मेले में भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह उन छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है, जो अपनी डिग्री पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश में हैं। कॅरिअर एंड प्लेसमेंट सेल और बीवॉक विभाग मिलकर हर वर्ष इस प्रकार के प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करते रहेंगे, ताकि छात्रों को रोजगार के अवसर मिलते रहें। उन्होंने कहा कि रोजगार मेला एक मई को प्रात : 10:00 बजे कॉलेज के आर्ट्स ब्लॉक में शुरू होगा।
- संवाद