{"_id":"68306985e7f43e872707f612","slug":"a-grand-tiranga-yatra-was-organized-in-nirmand-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-135645-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भारत माता की जय से गूंजा निरमंड क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भारत माता की जय से गूंजा निरमंड क्षेत्र
विज्ञापन
निरमंड में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा के दौरान नारे लगाते हुए। संवाद
निरमंड में तिरंगा यात्रा का किया भव्य आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। निरमंड में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में करीब 400 लोगों ने भाग लिया, जिनमें पूर्व सैनिकों के साथ स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया। यात्रा ब्लॉक कैंची से लेकर मुख्य बस अड्डा निरमंड तक निकाली गई। इस दौरान भारत माता की जय के नारों से निरमंड क्षेत्र गूंज उठा। लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। यात्रा की अध्यक्षता भाजपा मंडलाध्यक्ष नरोत्तम ठाकुर ने की। मुख्य वक्ता के रूप में आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार उपस्थित रहे। विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा कि आज का भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और तिरंगा हमारी एकता, संप्रभुता और साहस का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद का सहारा लेकर भारत में अशांति फैलाने का जो काम किया, उसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाक अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है। भारतीय सेना ने देश की आन, बान और शान को झुकने नहीं दिया। भारतीय सेना के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है। पूर्व सैनिक एलआर ठाकुर ने देशभक्ति से परिपूर्ण उद्बोधन दिया। वहीं, विधायक लोकेंद्र कुमार ने आतंकवाद पर कड़ा प्रहार करते हुए केंद्र सरकार की ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की। इस दौरान जीवन चौहान, देविंद्र नेगी, लीला चंद, अशोक ठाकुर, और शशि कटोच सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संवाद