फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A girl committed suicide by hanging herself from a tree in Khamadi

Rampur Bushahar News: खमाडी में पेड़ से फंदा लगाकर युवती ने की आत्महत्या

Thu, 01 May 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी की खमाडी पंचायत में बुधवार रात को एक युवती ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम को खमाडी गांव के स्थानीय लोगों ने युवती के फंदे से लटकने की सूचना पंचायत प्रधान को दी। पंचायत प्रधान शरद वर्मा ने इसकी सूचना पुलिस थाना ननखड़ी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती के शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए ननखड़ी अस्पताल पहुंचाया। युवती की पहचान शिमला जिला की कुमारसैन तहसील के गांव शिवान निवासी 18 वर्षीय लाली के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को भी सूचित कर दिया है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि खमाडी में नेपाल मूल की युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed