फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A cage has been set up to capture the bear in Sanei village of Nogvalley

Rampur Bushahar News: नोगवैली के सनेई गांव में भालू को कैद करने के लिए स्थापित किया पिंजरा

Thu, 04 Dec 2025 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
A cage has been set up to capture the bear in Sanei village of Nogvalley
डंसा पंचायत के सनेई गांव में वन विभाग ने लगाया पिंजरा। संवाद
इंपैक्ट : विभाग की टीम ने लाउड स्पीकर के जरिये ग्रामीणों को किया जागरूक, जंगली जानवरों से बचाव के दिए टिप्स
विज्ञापन

. अखबार में खबर छपने के बाद विभाग ने लिया त्वरित संज्ञान
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर)।
रामपुर खंड की नोगवैली में ग्रामीणों में भालू की दहशत है। हाल ही में डंसा पंचायत में भालू ने पशुशाला की छत तोड़कर बैल को मौत के घाट उतारा था। अखबार में ग्रामीणों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। डंसा में भालू के आतंक से ग्रामीणों में दहशत शीर्षक से छपी खबर का संज्ञान लेते हुए वन विभाग ने बुधवार देर रात को ग्रामीणों के सहयोग से सनेई गांव के साथ पिंजरा स्थापित कर दिया है। बीते कुछ समय से डंसा पंचायत के ऊपरी गांव में भालू ने आतंक मचा रखा है। भालू ने कई पालतू पशुओं को शिकार बनाया है। हर साल जंगली जानवरों के ग्रामीण क्षेत्रों में आने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ जाती हैं। भोजन की तलाश में जंगली जानवर ग्रामीण रिहायशी इलाकों में दस्तक दे रहे हैं। इसका बड़ा कारण हर साल आग की घटना में तबाह हो रहे वन क्षेत्र को माना जा रहा है। हालांकि, वन विभाग हर साल करोड़ों की राशि खर्च कर पौधरोपण के जरिये पर्यावरण को सुरक्षित करने की पहल करता आया है। इसके बावजूद शरारती तत्वों की ओर से आग की घटना को हर साल अंजाम दिया जा रहा है। वन खंड अधिकारी ललित, योगराज और डंसा बीट के वन रक्षक सरजीत ने कहा कि वन विभाग की टीम लाउड स्पीकर के जरिये ग्रामीणों को जागरूक कर रही है और जंगली जानवरों से बचाव के टिप्स भी बता रही है। उन्होंने कहा कि 15 दिन तक ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से एहतियात बरतने का आग्रह किया है। इस मौके पर वन मित्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed