फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A blood storage unit will soon be set up in Ani

आनी में जल्द स्थापित होगा ब्लड स्टोरेज यूनिट : डॉ. रंजीत ठाकुर

Sun, 27 Sep 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
आनी में जल्द स्थापित होगा ब्लड स्टोरेज यूनिट : डॉ. रंजीत ठाकुर
विज्ञापन


. सीएमओ ने किया आश्वस्त, रक्तदान शिविरों का मिलेगा लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र के लोगों को जल्द ही ब्लड स्टोरेज यूनिट की सुविधा मिलेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रंजीत ठाकुर ने आनी में आयोजित एक दिवसीय दिव्यांगता शिविर के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आनी में बहुत जल्द ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित किया जाएगा। डॉ. रंजीत ठाकुर ने बताया कि पंचायत समिति अध्यक्ष सतपाल ठाकुर के साथ बखनाओ और बेहना पंचायतों के प्रधानों ने भी आनी में ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित करने का मामला उनके समक्ष उठाया था। क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए इस दिशा में जल्द कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आनी क्षेत्र में वर्षभर कई रक्तदान शिविर लगाए जाते हैं। इन शिविरों में रक्त एकत्रित करने के लिए शिमला से टीम पहुंचती है। वर्तमान में रक्त को सुरक्षित रखने और आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध करवाने के लिए शिमला या अन्य बड़े स्वास्थ्य संस्थानों पर निर्भर रहना पड़ता है। आनी में ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित होने से स्थानीय स्तर पर रक्त को सुरक्षित रखने की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह सुविधा क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article