फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A bear attacked a woman working in the field

Rampur Bushahar News: खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला

Wed, 10 Jun 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
A bear attacked a woman working in the field
कुमारसैन की मधावनी पंचायत में भालू के हमले में घायल हुई महिला को राहत रा​शि देते अ​धिकारी। संवा
कुमारसैन के शडगी गांव की घटना, आसपास के लोगों ने शोर मचाकर भालू को भगाया
विज्ञापन

.भालू को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम कर रही निगरानी

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन के मधावनी स्थित शडगी गांव में एक नेपाल मूल की महिला पर भालू ने हमला कर दिया। गनीमत रही कि महिला की जान बच गई। यह घटना बुधवार सुबह हुई। महिला ममता खेत में काम कर रही थी, तभी भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले में ममता गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर भालू को भगाया। घायल ममता को एंबुलेंस के जरिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारसैन पहुंचाया गया, जहां उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग को जानकारी दी। वन विभाग ने पीड़ित महिला को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। विभाग ने क्षेत्र में भालू की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए उसे पकड़ने के लिए एक विशेष रणनीति बनाई है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है। खंड चिकित्सा अधिकारी अंकुश ठाकुर ने बताया कि घायल महिला की स्थिति सामान्य है। उनका उपचार चल रहा है और चिकित्सकों की निगरानी में उन्हें सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ी हैं, जिससे ग्रामीणों में चिंता है। मधावनी पंचायत ने सभी निवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। पंचायत ने लोगों से जंगल और सुनसान क्षेत्रों में अकेले न जाने को कहा है। सुबह और शाम के समय विशेष सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है। यदि भालू दिखाई दे या उसकी गतिविधियों की जानकारी मिले, तो तुरंत पंचायत या वन विभाग को सूचित करने को कहा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों से वे चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article