{"_id":"141-56970","slug":"Rampur-56970-141","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौरी और पंजाबी गीतों पर से मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौरी और पंजाबी गीतों पर से मचाया धमाल
Rampur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सराहन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि रावमापा दोफदा के प्रधानाचार्य गोपाल चंद नेगी ने शिरकत की। प्रिंसिपल कुं जुम बिष्ट ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ कर सुनाई। वहीं सारा साल स्कूल में सराहनीय कार्य करने वाले छात्रों को बधाई दी। उसके बाद स्कूल के छात्रों ने एक से बढ़ कर एक रंगारंग प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध किया। स्कूली छात्रों ने देश भक्ति, पहाड़ी नाटी, किन्नौरी, पंजाबी, गुजराती और फिल्मी गानों में बेहतरीन प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि ने साल भर में अव्वल रहे छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वार्षिक समारोह में मिस्टर और मिस स्कू ल का चयन किया गया। इसमें सुदर्शन नेगी को मिस्टर और दामिनी नेगी को मिस एसपीएस के खिताब से नवाजा गया। जूनियर वर्ग की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में स्कूल के विक्रांत और तेंजिन दैकन ने बाजी मारी। इस अवसर पर एसएमसी की प्रधान दीप्ति सूद, एसडीओ बिजली बोर्ड टाशी नेगी, रघुवीर सिंह बिष्ट, बबलू बिष्ट, कुलदीप सिंह और रमन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन