फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ठियोग में 66 केवी विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास

ठियोग में 66 केवी विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास

Sun, 05 Oct 2014 05:34 AM IST
Rampur
Rampur Updated Sun, 05 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। सिंचाई मंत्री विद्या स्टोक्स ने मंगलवार को बागो-संधु (ठियोग) में 66 केवी विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास किया। इसमें लगभग आठ किलोमीटर लंबी 66 केवी डबल सर्किट संचार लाइन का निर्माण भी शामिल है। उपकेंद्र के निर्माण पर आठ करोड़ 92 लाख रुपये और लाइन के निर्माण पर 4.18 करोड़ खर्च हाेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस विद्युत उपकेंद्र के बनने से ठियोग, संधु, मतियाणा, शिलारू और नारकंडा क्षेत्रों में वोल्टेज में सुधार होगा। उपकेंद्र के बनने से ठियोग, जैशघाटी, संधु, सरौन, दावनी, बशनोग, झाली, नयागांव, फागू, चियोग, धमांदरी और आसपास के क्षेत्रों के लगभग 70 हजार लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान विद्युत मंडल ठियोग में 51 नए ट्रांसफार्मर तथा 1847 लकड़ी के खंभे बदले गए हैं। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया ने कहा कि बागो-संधु (ठियोग) विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के लोगाें को निर्बाध और सुचारू बिजली मिलेगी। इस वित्त वर्ष में विद्युत मंडल ठियोग के अंतर्गत विद्युत सुधार पर सात करोड़ 28 लाख रुपये खर्च होंगे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ठियोग क्षेत्र में बिलिंग प्रक्रिया को सुधारने के लिए इस कार्य में किया जा रहा है।
विज्ञापन

राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ईपीसी नेगी ने विद्युत क्षेत्र में विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर एचपीएमसी उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, कांग्रेस कमेटी के मंडलाध्यक्ष कैप्टन नत्थू राम, ब्रह्मा नंद, नगर परिषद उपाध्यक्ष विवेक थापर, पूर्व महासचिव रमेश हेटा, जिला परिषद सदस्य आशा कंवर, बीडीसी उपाध्यक्ष दिनेश चंदेल, उषा डोगरा, ई. जेपी कालटा, ई. आरके शर्मा और ई. एसके ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed