{"_id":"141-56176","slug":"Rampur-56176-141","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी जवानाें ने नदी से निकाला शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी जवानाें ने नदी से निकाला शव
Rampur
Updated Thu, 04 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना कुमारसैन के तहत लूहरी-सुन्नी मार्ग पर दो सप्ताह पूर्व सतलुज नदी में गिरे ट्रक से आईटीबीपी के जवानाें ने चालक का शव निकाल लिया है। पुलिस थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 18 अगस्त को दाड़लाघाट से सीमेंट लोड कर निकला ट्रक लूहरी सुन्नी संपर्क मार्ग पर पटाखरा में सतलुज नदी में जा गिरा।
मृतक की पहचान संजय कुमार (44) पुत्र मूसा राम, गांव कनारठू तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। बुधवार को कुमारसैन अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार कुमारसैन राजेंद्र ठाकुर ने मृतक के परिजनाें को दस हजार रुपये फौरी राहत के रूप में दिए ।